फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. राममनोहर लोहिया ने समतामूलक समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया : राकेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। समाजवादी पार्टी की ओर से डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर जिला कार्यालय सदर चुंगी अल्फस्टीनगंज में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया ने समतामूलक समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने उनके विचारों पर चलने तथा समाजवादी सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। डॉ. राममनोहर लोहिया ने समाजवाद की विचारधारा को विश्व पटल पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समतामूलक समाज की स्थापना के लिए आजीवन संघर्ष किया। गोष्ठी को प्रदेश सचिव सुशील दुबे, श्याम बहादुर पाल, प्रभानंद यादव, शकील अहमद, लाल मोहम्मद राईनी, निजामुद्दीन अंसारी, नगर अध्यक्ष कमालुद्दीन अंसारी, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव श्री जगदीश प्रसाद मौर्य, अजय रंजन यादव आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। गोष्ठी में अजय मौर्य, अशफाक मंसूरी, संदीप यदुवंशी, आतिश सोनकर, पूनम यादव, सोनी यादव आदि रहे। संचालन आरिफ हबीब ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें