फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. कलाम के निधन से देश को अपूरणीय क्षति

Wed, 29 Jul 2015 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम भानुचन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम के आकस्मिक निधन पर शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में डीएम ने कहा कि स्व. कलाम के निधन से देश की अपूर्णीय क्षति हुई है। जिसमें व्यक्तिगत रुप से मेरी क्षति हुई है उन्होंने बताया कि स्व. कलाम द्वारा विजन ज2003 किताब लिखी गई थी जब कभी मुझें निणर्य लेने में कठिनाई होती थी तो विजन किताब से ही समस्या का समाधान करता था। उन्होंने अपील किया कि आप सभी इस किताब को अवश्य पढ़े। इस मौके पर सीआरओ राम सिंह, डीपीआरओ एके सिंह आदि मौजूद थे। शोक सभा का संचालन आशीष त्रिपाठी ने किया। विकास भवन में पीसी श्रीवास्वत की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टे्रट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप ंसिंह, महामंत्री यतेन्द्र कुमार यादव, श्याम बिहारी सिंह, प्रमोद यादव, राजकुमार यादव, अखिलेश श्रीवास्तव, प्रकाश नारायण तिवारी, चन्द्र शेखर सिंह, काशीनाथ सिंह, विनोद श्रीवास्तव, शैलेन्द्र सिंह, अरविन्द सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कलेक्टर नागेन्द्र नाथ द्विवेदी, एक्सीएन बिजली एके मिश्र, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी प्यारे लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें