फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: धूमधाम से मनाई गई डॉ. आंबेडकर की 135वीं जयंती, युवाओं ने लिया उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प

विज्ञापन
मछलीशहर में आयोजित अम्बेडकर जयंती समारोह में निकली झांकी, श्रद्धांजलि अर्पित करते लोग। स्रोत-सं
विज्ञापन
शाहगंज। क्षेत्र के गोड़िला गांव स्थित दखिन बस्ती में मंगलवार को भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी और समाज में समानता व भाईचारे का संदेश दिया। इस मौके पर युवा समाजसेवी अनूप जायसवाल ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनके प्रयासों से ही देश में सभी नागरिकों को समान अधिकार मिल सके। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के विचारों और आदर्शों को अपनाएं, तभी समाज और देश का समग्र विकास संभव है। कार्यक्रम में मौजूद अन्य वक्ताओं ने भी डॉ. आंबेडकर के जीवन संघर्ष और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ. जगदीश, कल्लू भारती, अशोक कुमार, गोपी भारती, गुलाब भारती, सुन्दर भारती, अजीत भारती, विपिन कुमार, संदीप भारती, अंकुर भारती, हरिकेश भारती, कर्मवीर भारती, तीरथ भारती, राजेश भारती और अभिषेक कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें