स्थानीय पुलिस ने अगरौरा गांव निवासी खरभान चौहान की तहरीर पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। खरभान ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि बीते 13 मई को पुत्री रेखा चौहान की शादी बरसठी थाना क्षेत्र के चकदोस्त दियावां चकरहा निवासी विकास चौहान के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष बाइक की अतिरिक्त मांग कर बेटी को प्रताड़ित करते रहे। इस दौरान मैं बेटी की विदाई कराकर घर ले आया तो उक्त लोग फोन पर बाइक देने के बाद ही विदाई कराने की धमकी देते रहे। पति द्वारा रेखा की मोबाइल पर 20 सितंबर को मैसेज डाला गया कि हम दूसरी शादी कर रहे हैं। प्रताड़ना से क्षुब्ध रेखा मायके में ही बीते 25 सितंबर को फांसी लगाकर जान दे दी। खरभान की तहरीर पर पुलिस ने पति विकास, ससुर सुभाष, सासू व फूफा के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।