फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन के खिलाफ दहेजहत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के दतांव गांव में मंगलवार को दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता रंजना यादव 22 की मौत के मामले में पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सिकरारा थाना क्षेत्र के मेहंदी मंसिल गांव निवासी कन्हैयालाल की पुत्री रंजना यादव की शादी 2019 में बरसठी थाना क्षेत्र के दतांव गांव निवासी अजय यादव के साथ हुई थी। मंगलवार को दोपहर रंजना का शव मकीन की दूसी मंजिल पर बने कमरे में फांसी के फंदे पर मिला था। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता कन्हैयालाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बेटी के ससुराल वाले दहेज में बुलेट बाइक की मांग को लेकर अक्सर बेटी को प्रताड़ित करते थे। उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो बेटी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने पति अजय कुमार, सास हीरावती देवी और ससुर पारस नाथ के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें