फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्यारोपी पति, जेठ व जेठानी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। खानपुर गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद चुपके से शव का अंतिम संस्कार कर दिए जाने के मामले में आरोपित पति, जेठ और जेठानी को बृहस्पतिवार को पुलिस ने गांव से ही हिरासत में ले लिया। पुलिस घटना को लेकर आरोपितों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी लालमन निषाद की 23 वर्षीया पत्नी रंजना देवी का बीते मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल वालों ने पुलिस और मायका पक्ष के किसी को जानकारी दिए बगैर चुपके से शव का अंतिम संस्कार कर दिया। देर रात घटना की भनक मृतका के पिता सिकरारा थाना क्षेत्र के हरखपुर गांव निवासी महेंद्र निषाद को लगी। वह बेटी के घर पहुंचा तो शव की अंत्येष्टि हो चुकी थी। वह थाने पर तहरीर देकर पति लालमन, जेठ हरबन निषाद और जेठानी आरती के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि तीनों आरोपित गांव में ही छिपे हुए हैं, जो कहीं दूर भागने की योजना बना रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक राणा प्रताप यादव ने बताया कि तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें