फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति, सास और देवर सहित छह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। क्षेत्र के सीड़ गांव निवासी एक दलित की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। गांव निवासी प्रमोद गौतम पुत्र बुधिराम ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसने चार वर्ष पूर्व अपनी पुत्री रवीना गौतम की शादी कमल गौतम पुत्र ज्ञानजीत निवासी भटपुरा थाना महराजगंज के साथ किया था। उसकी पुत्री के दो बच्चे हैं तथा तीसरा बच्चा पेट में पल रहा है। आरोप लगाया है कि उसका पति कमल और सास सावित्री, देवर विमल, मनीष, सनी व विवेक हमारी लड़की को आए दिन दहेज की मांग को लेकर प्रताडि़त करते हैं। पुलिस ने पीडि़ता के पति कमल, सास सावित्री तथा देवर विमल, मनीष, सनी व विवेक के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें