फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: छह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। थाना क्षेत्र के उदयभानपुर गांव निवासी गिरीश उपाध्याय ने बेटी के छह ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में गिरीश ने कहा है कि 18 फरवरी को उन्होंने अपनी पुत्री शालिनी की शादी नखतपुत निवासी गौरव मिश्र से की थी। 19 फरवरी को जब विदाई करा कर बेटी को लिवा गए तो उसी दिन से ही कार की मांग की जाने लगी। गौरव मिश्र, उसके बड़े भाई विकास मिश्र, ससुर कमलापति मिश्र, सास वीना मिश्र, ननद नीलम मिश्रा, चाचा रमेश मिश्र उनसे आकर कार की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर गाली- गलौज देते हुए अंजाम भुगतने की धमकी दी। बेटी ने फोन पर बताया कि उसे दहेज के लिए मारापीटा जाता है और जान से मारने की धमकी दी जाती है। थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दूबे ने बताया कि छह आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें