स्थानीय थाने की पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई विवाहिता के पिता की तहरीर पर की है।
बरसठी थाना क्षेत्र के हसिया गांव निवासी नटवर लाल तिवारी ने पुलिस को दी गई तहरी में कहा है कि उनकी पुत्री पूजा की शादी मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के मड़ैया भभुआर गांव निवासी कृष्ण नंद शुक्ला के साथ अप्रैल 2018 में हुई थी। शादी में अपनी हैसियत के अनुसार तीन लाख रुपये गहना और अन्य उपहार दिए थे। नटवरलाल तिवारी का आरोप है कि बाद में ससुराल वाले दहेज में कार की मांग करने लगे। कार देने में असमर्थता जताई तो ससुराल पक्ष के लोग बेटी पूजा को प्रताड़ित करने लगे। बृहस्पतिवार को अपने रिश्तेदारों के साथ जब पूजा के ससुराल विदाई कराने गए तो ससुराल वालों ने उनके साथ मारपीट की। पूजा का गहना छीन लिए। वहां से घर आने लगे तो रास्ते में गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी गई। मामले में बरसठी पुलिस ने पति कृष्णा नंद शुक्ला, ससुर विनोद शुक्ला, सास सरला के साथ मनोज, अनिता, मंजू, प्रशांत, रागिनी, अतुल के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।