फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: डोर-टू-डोर कूड़ा उठान पटरी पर, 11 वार्डों में काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर पालिका परिषद में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान को पटरी पर लाने की तैयारी चल रही है। इसको लेकर 11 वार्डो में इसे पटरी पर लाने के लिए काम शुरू हो गया है। पिछले साल वाराणसी की एक संस्था ने चार माह तक 22 वार्डाे में कूड़ा उठवाया था।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर नगर पालिका परिषद जौनपुर के वार्डाे में डोर टू डोर कूड़ा उठाने का काम वाराणसी की संस्था कियाना प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया। संस्था की तरफ से जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्तूबर चार माह तक कूड़ा को उठाया गया। इसमें यह तय हुआ था वाहन नगर पालिका उपलब्ध कराएगा और कर्मचारी व तेल कंपनी वहन करेगी। इसके बदले कंपनी को ही प्रत्येक छोटे घर से 35 व बड़े घर से 75 रुपये वसूली करके नगर पालिका को देना था। कंपनी का आरोप है कि काम करके जब नगर पालिका में अपने 30 से 35 लाख रुपये का बिल लगाया गया तो भुगतान नहीं किया गया।
वहीं नगर पालिका के अधिकारियों का कहना है कि कंपनी ने जब वसूली करके दिया ही नहीं तो भुगतान कहां से करेंगे। इसके बाद कंपनी ने कलीचाबाद कैंपस में वाहनों को खड़ा कर दिया और भुगतान का मामला लेकर कोर्ट चली गई।
विज्ञापन

फिलहाल, नगर पालिका की तरफ से पिछले 10 दिनों से 11 वार्डो में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए टीपर वाहन लगाया गया है। वह घर-घर पहुंचकर सूखा व गीला कूड़ा अलग-अलग लेकर जा रहे हैं। इसके लिए नगर पालिका की 11 गाड़ियां लगाई गई हैं जिसपर एक चालक व एक सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं। वर्तमान में करीब रामनगर भड़सरा, हुसेनाबाद, मियांपुर, उमरपुर, नईगंज, ओलंदगंज, ताड़तला, ख्वाजगी टोला, चकप्यार अली, वाजिदपुर समेत 11 वार्डों के 15 हजार घरों से कूड़ा उठाया जा रहा है।
कूड़ा उठाने वाली संस्था कियाना प्राइवेट लिमिटेड कंपनी काम बंद करके मामला कोर्ट में लेकर चली गई। ऐसे में नगर पालिका स्वयं के संसाधनों से पुन: डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का कार्य शुरू कराया गया है। अभी 11 वार्डो में वाहन पहुंच रहे हैं। जल्द इसका विस्तार किया जाएगा। -पवन कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें