फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में दान के पैसे की भी हो रही चोरी : तूफानी सरोज

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर कस्बे के चोरसंड में सोमवार की देर शाम केराकत से सपा विधायक तूफानी सरोज के नेतृत्व में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। मुख्य अतिथि सपा विधायक केराकत तूफान सरोज ने कहा कि भाजपा सरकार में मंदिर में मिले चढ़ावे व दानपेटी के पैसों की भी चोरी हो जा रही है। विधायक ने कहा कि इस सरकार में अपराध चरम पर है। जनता भाजपा के नेताओं की बहकावे में नहीं आएगी। विशिष्ट अतिथि सपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर सरफराज खान ने कहा कि अब जनता को यह समझ में आ गया है कि यदि प्रदेश में बेरोजगारी को खत्म करना है तो समाजवादी पार्टी की ही सरकार बनानी पड़ेगी।
विज्ञापन

कार्यकर्ता सम्मेलन का संचालक अबू तालिब ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. अवध नाथ पाल, चेयर प्रतिनिधि जफराबाद डॉ सरफराज खान, संजय राजभर, तारा त्रिपाठी, अमीक अंसारी, डॉ. सुनील राजभर, रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें