फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: महराजगंज के तीन पीएचसी पर डॉक्टरों की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बिना डॉक्टर की तैनाती के वर्षों से चल रहे ब्लॉक के तीन पीएचसी पूरालाल, लोहिंदा और राजाबाजार में चिकित्सक की तैनाती कर दी गई है। अमर उजाला ने तीनों पीएचसी की पड़ताल की तो मामले का खुलासा हुआ। पड़ताल से पता चला कि कई वर्षों से यहां फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और वार्ड बॉय मरीजों का इलाज करते थे। वहीं महिला डॉक्टर न होने से प्रसव स्टाफ नर्स द्वारा कराया जाता है। इसकी खबर प्रमुखता से अमर उजाला ने नौ जुलाई को फार्मासिस्ट व वार्ड बॉय कर रहे मरीजों का इलाज शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी। सीएमओ जौनपुर ने सीएचसी अधीक्षक डा. राजेंद्र प्रसाद को आदेश दिया कि सीएचसी पर तैनात डॉ. आनंद कुमार को राजाबाजार पीएचसी, डॉ. कृष्ण कांत यादव को लोहिंदा पीएचसी, डॉ.अवनीश कुमार की तैनाती पूरालाल पर तैनात किया गया। यह चिकित्सक सप्ताह के सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की ओपीडी में मरीजों की जांच करेंगे। इस संबंध में अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सीएमओ के आदेश पर तीन डॉक्टरों की तैनाती की गई है। इससे अब मरीजों को इलाज के लिए सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें