फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: छेड़खानी का आरोपी डॉक्टर पद से हटाया गया, स्टाफ नर्स ने दर्ज कराई थी शिकायत

Sun, 07 Apr 2024 12:04 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

Jaunpur News: इस मामले में सीएमएस डॉ. केके राय ने डाक्टरों की तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। कमेटी की रिपोर्ट के बाद मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकार छीन लिया गया - फोटो : demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के शहीद उमानाथ सिंह जिला अस्पताल में नर्स से छेड़खानी के आरोपी डॉक्टर से शनिवार को प्रशासनिक अधिकार छीन लिया गया। साथ ही उसे ब्लड बैंक के प्रभारी पद से भी हटा दिया गया। मामले की जांच के लिए गठित डाक्टरों की तीन सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट के बाद मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने यह कार्रवाई की है। ब्लड बैंक के प्रभारी पद पर दूसरे डॉक्टर की तैनाती कर दी गई।

विज्ञापन


जिला अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में तैनात एक स्टाफ नर्स ने बीते 21 मार्च को ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. शायन दास पर अश्लील हरकत करने और छेड़खानी का आरोप लगाया था। इसका संज्ञान लेते हुए अस्पताल के सीएमएस डॉ. केके राय ने डाक्टरों की तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया। जांच कमेटी में डॉ. नरेंद्र बहादुर सिंह ऑर्थो सर्जन, डॉ. एके अग्रवाल व मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात महिला डॉ. नविता पांडेय को शामिल किया गया। 

डाक्टरों की कमेटी ने मामले की जांच कर रिपोर्ट इसी सप्ताह अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके राय को सौंप दी थी। रिपोर्ट के आधार पर सीएमएस ने डॉ. शायन दास से सभी प्रशासनिक अधिकार वापस लेने के साथ ही ब्लड बैंक का प्रभार भी छीन लिया। उनके स्थान पर डॉ. सैफ हुसैन खान को ब्लड बैंक का नया प्रभारी नियुक्त किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. केके राय ने बताया कि जांच कमेटी की रिपोर्ट में डॉ. शायन दास दोषी पाए गए। इसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें