जौनपुर। जेसीआई की ओर से नगर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने साइबर क्राइम से होने वाले नुकसान और उससे बचाव के बारे में जानकारी दी। साइबर क्राइम ब्रांच के ओपी जायसवाल ने कहा कि इस तरह के अपराध में पेशेवर अपराधी ऑनलाइन माध्यम से आपके डिवाइस जैसे की लैपटॉप, मोबाइल या अन्य नेटवर्क से जुड़े हुए डिवाइस पर अनाधिकृत रूप से अधिकार करके घटना को अंजाम देते हैं। साइबर क्राइम में अपराधों की शृंखला काफी लंबी है। जिसमें की हैकिंग, ऑनलाइन ठगी, प्राइवेसी लीक जैसे अपराधों को अंजाम दिया जाता है।
कार्यक्रम के दौरान लोगों द्वारा किए गए सवालों का ओपी जायसवाल ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी को अपना ओटीपी, वाईफाई पासवर्ड, कार्ड का पिन नंबर आदि शेयर ना करें, किसी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजी गई मेल न खोलें और न ही ऐसी फाइलों को डाऊनलोड करें। पायरेटेड सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल ना करें। इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. संदीप पांडेय, आकाश केसरवानी द्वारा किया गया। संचालन मनीष चौरसिया ने किया। अध्यक्ष दिलीप सिंह ने ओपी जयसवाल को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राधे रमण जयसवाल व आलोक सेठ, गौरव सेठ, संजय गुप्ता, सौरभ बरनवाल, दिलीप जायसवाल, प्रदीप सिंह, रमेश श्रीवास्तव, विशाल तिवारी, आशुतोष जायसवाल, नीरज श्रीवास्तव, डॉ प्रशांत द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।