फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से आने वालों को घरों में न छिपाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन/गौराबादशाहपुर। आगामी त्योहारों के दौरान लॉकडाउन का पालन कराने के मद्देनजर शनिवार को पुलिस ने गांवों में जाकर लोगों के साथ बैठक की। उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ाया। साथ ही बाहर से आने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
विज्ञापन

खुटहन एसओ जगदीश कुशवाहा की अध्यक्षता में इमामपुर गांव में बैठक हुई। एसओ ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान अन्य प्रदेशों से जो लोग गांव आ रहे हैं, उन्हें सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए गांव के स्कूलों में बने क्वारंटीन सेंटर में ही रखें। कोई भी व्यक्ति छुपकर घर में रहने की कोशिश करता है और उसके घर वाले उसकी मदद कर रहे हैं तो ऐसे लोगों के बारे में सूचना दें। परिवार समेत उनके विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर शिव प्रसाद चौधरी, परदेसी गौतम, मौलाना जावेद, कमरूद्दीन, मो. असलम, सलामू आदि मौजूद रहे। उधर, गौराबादशाहपुर में थानाध्यक्ष रामबहादुर चौधरी ने शनिवार को कस्बा स्थित एक मैरेज हाल में नागरिकों के साथ बैठक की। रोजेदारों से लॉकडाउन का पालन करते हुए नमाज और तराबीह घरों में पढ़ने की अपील की। कोरोना से बचाव को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करने पर बल दिया। साथ ही उन्होंने कहा की लॉक डाउन तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी बैठक में चौकी इंचार्ज लक्ष्मीनारायण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें