फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने लिया अतिक्रमण का जायजा

Fri, 13 Mar 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने बुधवार की देर रात को नगर को सुंदर बनाने के कार्य और अतिक्रमण हटाओ अभियान का जायजा लिया।
विज्ञापन

  जेसीज चौराहे के पास खोदकर छोड़ी गई सड़क को तीन दिन के भीतर ठीक करने का निर्देश एक्सईएन पीडब्ल्यूडी बीडी गुप्ता को दिया। सड़क किनारे लगे पोल को हटाने के लिए 20 दिन का समय दिया। बड़ी मस्जिद के सामने सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को उन्होंने चेतावनी दी कि वे खुद से अतिक्रमण हटा लें। कोतवाली के पास सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर को हटवाने का निर्देश दिया। चहारसू के पास सड़क किनारे लगे टेलीफोन के पोल को हटाने का निर्देश नगरपालिका के ईओ को दिया। उनके साथ उपजिलाधिकारी सदर ज्ञानेंद्र सिंह, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी राजेश वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें