स्थानीय तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित पांच जिला स्तरीय अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने दिया है। उन्होंने उन अधिकारियों से तहसील दिवस में अनुपस्थित रहने के बाबत तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए आयोजित तहसील दिवस में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों कर्मचारियों को उपस्थित रहना अनिवार्य है, लेकिन 16 अप्रैल को आयोजित तहसील दिवस में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य प्रयोजन, परियोजना अधिकारी डूडा, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटते हुए उनसे तहसील दिवस में में आने का तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।