फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने किया जेल का निरीक्षण, बंदियों से की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला जेल का बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने निरीक्षण किया। इस दौरान बैरकों की सघन तलाशी ली गई, लेकिन कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। जेल अस्पताल में जाकर बंदी मरीजों से वार्ता कर उनका हाल-चाल जाना और अच्छे से इलाज करने के निर्देश अधिकारियों ने दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मीनू के अनुसार बंदियों को अच्छा खाना दिया जाए। जेल में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान बंदियों को मिलने वाली अन्य सुविधाओं की जानकारी भी प्राप्त की। इस अवसर पर जेल अधीक्षक एस के पांडेय, जेलर कुलदीप भदौरिया सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिस बल के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें