डीएम सुहास एलवाई ने मंगलवार को तहसीलदार न्यायिक कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्य में अनियमितता पाए जाने पर रजिस्टार कानूनगो मोहम्मद जमील से स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने कहा कि अविवादित वरासत में समय से नाम दर्ज कराया जाए। ताकि वरासत दर्ज कराने के लिए किसी को परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने गौराबादशाहपुर के कुकरहा गांव में पट्टे की जांच कर तहसीलदार को रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा।
डीएम सुहास एलवाई ने निरीक्षण के दौरान पत्रावलियों के निस्तारण और वरासत दर्ज कराने, मिसिलबंद बैनामा की फाइल, गार्ड की फाइल, पेंशन आडिट आपत्ति, कृषि पट्टा, गोसवारा, रेकार्ड रूम आदि का निरीक्षण किया। गौराबादशाहपुर के कुकरहा गांव में पट्टे की जांच कर तहसीलदार को रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
डीएम ने सीआरओ कार्यालय में विद्युत, वाणिज्य कर, बैंक स्टांप, आदि के बकाएदारों की सूची तैयार कराने का निर्देश दिया। सेवा पुस्तिका का अंकन न होने पर नाराजगी जताई। इस मामले की जांच करने का निर्देश एडीएम को दिया। एसडीएम कार्यालय का भी निरीक्षण किया। इससे पहले तहसीलदार कार्यालय में एसडीएम ज्ञानेंद्र सिंह, तहसीलदार के एन तिवारी, तहसीलदार न्यायिक रामसूरत मौर्य, नायब तहसीलदार रमेश श्रीवास्तव ने बुके देकर डीएम का स्वागत किया।