कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को कर-करेतर कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने जीएसटी विभाग द्वारा बिक्री कर में प्रवर्तन की कार्रवाई कम मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारी को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्टांप, राजस्व, परिवहन कर और आबकारी सहित अन्य विभागों की राजस्व वसूली की समीक्षा की। उन्होंने स्टांप और बिक्री कर में प्रगति लाने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि बड़े बकायेदार पर आरसी की कार्रवाई की जाए। दुर्गापूजा के दौरान अच्छा कार्य करने वाली सभी तहसीलों से दो-दो लाइनमैन बुलाकर उन्हें सम्मानित किया जाए। डीएम ने एसडीएम स्तर पर लंबित पुराने मुकदमों को अभियान चलाकर निस्तारित करने और कृषक दुर्घटना बीमा में प्रगति लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, एडीएम राम अक्षयबर चौहान, एसडीएम केराकत सुनील कुमार, एसडीएम सदर पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।