फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने देखा गांव में विकास का सच, ग्राम सचिव को प्रतिकूल प्रविष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने ग्राम करौर में शुक्रवार को चौपाल लगाई। सरकार की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों से ली। इसके बाद गांव में कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम सचिव जयप्रकाश मौर्य को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने कोटेदार द्वारा कम राशन देने की शिकायत की। जिस पर उन्हें चेतावनी जारी करने के डीएम ने निर्देश दिए। शौचालयों के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की। जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने की हिदायत दी।
डीएम ने गांव में खेल के मैदान बनाए जाने के लिए एसडीएम अंजनी कुमार सिंह को निर्देश दिया। कहा कि लेखपाल की टीम भेजकर जमीन चिह्नित कराएं। साथ ही एक महीने के भीतर खेल का मैदान बनवाना सुनिश्चित करने और मुख्य मार्ग से करौर और करौर से मोलनापुर तक के रास्ते को ठीक कराने के निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसी क्रम में ग्राम पंचायत में जूनियर हाई स्कूल खोलने का प्रस्ताव भेजने को कहा। ग्राम प्रधान रमाकांत को निर्देशित किया कि गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराए। बीडीओ को हिदायत दी कि गांव में बचे हुए लोगों का पेंशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का फॉर्म भरवाया जाए। गांव में बने पंचायत भवन में बच्चों के लिए कंप्यूटर रखने एवं लाइब्रेरी बनाए जाने के निर्देश दिए। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय में चल रहे टीकाकरण का निरीक्षण किए। उन्होंने सभी ग्रामीण लोगों से अपील की कि टीकाकरण के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें