फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल पर डीएम ने मारा छापा, लाइटर बरामद

विज्ञापन
जिला कारागार का निरीक्षण कर बाहर आते डीएम मनीष कुमार वर्मा। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बुधवार को भारी फोर्स के साथ जिला जेल पर छापा मारा। करीब 40 मिनट तक जेल की सभी बैरकों की तलाशी ली। इस दौरान कुछ लाइटर और अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

डीएम मनीष कुमार वर्मा दोपहर 2.05 बजे जिला जेल पहुंचे। उनके पीछे एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह और भारी फोर्स हेलमेट और सुरक्षा कवच के साथ जिला जेल पहुंच गई। फोर्स के साथ डीएम ने एक एक कर सभी बैरकों की तलाशी ली। बंदियों के सामान खंगाले गए। जेल की रसोई और खाना की गुणवत्ता की भी जांच की। करीब 40 मिनट बाद डीएम बाहर निकले और उनके जाने के दस मिनट बाद एएसपी ग्रामीण फोर्स के साथ बाहर आए। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि ऐसी सूचनाएं मिल रही थी कि जेल में आपत्तिजनक वस्तुएं बंदियों के पास हैं। इन्हीं सूचनाओं के आधार पर आज औचक छापेमारी की गई। एक एक कर बैरक की तलाशी ली गई है। जेल में बंदियों की संख्या भी एक हजार से अधिक है। जेल की रसोई और खाने की गुणवत्ता को भी देखा गया। उन्होंने बताया कि बैरकों में बंदियों के पास से कुछ लाइटर और अन्य छोटी मोटी आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं। जिसे कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। तलाशी में कोई मोबाइल फोन या बड़ी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक एसके पांडेय भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें