फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम के आदेश पर भी 13 साल में नहीं हटा कब्जा तो भड़के डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। चंदवक के बगेरवां ग्राम सभा की जमीन से कब्जा हटाने के लिए 13 वर्ष पहले एडीएम के आदेश के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर डीएम मनीष कुमार वर्मा भड़क उठे। उन्होंने एसडीएम-सीओ को बुलाया और पूछा कि आखिर इतने दिनों में कब्जा क्यों नहीं हट सका। समुचित जवाब न मिलने पर डीएम ने दोनों अफसरों को तत्काल मौके पर जाकर कब्जा हटवाने और इस मामले में लिखित रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम मंगलवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर सुनवाई कर रहे थे। बगेरवां निवासी रामकृपाल सिंह ने डीएम से इस प्रकरण में शिकायत करते हुए प्रभावशाली व्यक्ति पर कार्रवाई करने में हीलाहवाली का आरोप लगाया। अजीत कुमार पुत्र कालीचरण ने बताया कि उनकी मां के नाम की भूमिधरी जमीन पर विपक्षी जबरन मकान बनवा रहे हैं। मना करने पर गाली गलौज करते हैं। डीएम ने पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम बनाकर जांच कराते हुए निस्तारण का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि भूमि विवादों के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए। ऐसा करते हुए पाए गया तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। कहा कि दीवानी और उच्च न्यायालयों में चल रहे मामलों को छोड़कर, शेष सभी का निस्तारण हो जाना चाहिए। जब लोगों को न्याय मिलेगा तो जनपद मुख्यालय पर शिकायतकर्ताओं की भीड़ कम होगी। यहां आए कुल 506 प्रार्थना पत्रों में मौके पर छह का निस्तारण किया गया। मौके पर एसपी राजकरन नैयर और सीडीओ अनुपम शुक्ल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बदलापुर: तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर सीआरओ राजकुमार द्विवेदी के समक्ष 71 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर 20 का निस्तारण हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि लंबित मामलों का निस्तारण करते हुए 24 घंटे में अवगत कराएं। इस अवसर पर एसडीएम केके मिश्र, एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह, सीओ चोब सिंह, तहसीलदार अजय कुमार पांडेय आदि उपस्थित रहे। मछलीशहर: एसडीएम अंजनी कुमार सिंह के समक्ष 90 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से मौके पर 10 का निस्तारण हो सका। इस अवसर पर तहसीलदार अमित कुमार तिवारी, बीडीओ राजन राय, ईओ अनिल कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। मड़ियाहूं: एसडीएम मंगलेश दुबे ने कुल आए 66 प्रार्थना पत्रों में से आठ का निस्तारण किया। सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम नीतीश कुमार सिंह ने लोगों की समस्याएं सुन कर निस्तारित किया। इस दौरान कुल आए 90 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर नौ का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें