जौनपुर के डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि थाना समाधान दिवस के लिए रोस्टर जारी कर दिया गया है। रोस्टर के हिसाब से समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। राजस्व विभाग के अधिकारियों का माह फरवरी से अप्रैल तीन माह का रोस्टर जारी किया गया है।
फरवरी के दूसरे शनिवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व को शाहगंज, चतुर्थ शनिवार जफराबाद, लाइनबाजार, मार्च में दूसरे शनिवार केराकत, चंदवक, चतुर्थ शनिवार जलालपुर, कोतवाली, अप्रैल में दूसरे शनिवार को गौराबादशाहपुर, केराकत, चतुर्थ शनिवार को खुटहन, सरपतहा, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व फरवरी के दूसरे शनिवार को रामपुर, सुरेरी, चतुर्थ शनिवार को सिकरारा, मछलीशहर, मार्च में दूसरे शनिवार को सरायख्वाजा, बक्शा, चतुर्थ शनिवार को महराजगंज, सुजानगंज, अप्रैल में दूसरे शनिवार बरसठी, मीरगंज, चतुर्थ शनिवार को बदलापुर, सिंगरामऊ, नगर मजिस्ट्रेट फरवरी के दूसरे शनिवार को लाइनबाजार, चतुर्थ शनिवार को कोतवाली, मार्च में दूसरे शनिवार जफराबाद, चतुर्थ शनिवार को लाइनबाजार, अप्रैल के दूसरे शनिवार को कोतवाली, चतुर्थ शनिवार को जफराबाद, एसडीएम शाहगंज फरवरी के दूसरे शनिवार को खुटहन, चतुर्थ शनिवार को शाहगंज, मार्च में दूसरे शनिवार खेतासराय, चतुर्थ शनिवार को सरपतहा, अप्रैल के दूसरे शनिवार को खुटहन, चतुर्थ शनिवार को खेतासराय, एसडीएम केराकत फरवरी के दूसरे शनिवार को केराकत, चतुर्थ शनिवार को चंदवक, मार्च में दूसरे शनिवार जलालपुर, चतुर्थ शनिवार को गौराबादशाहपुर, अप्रैल के दूसरे शनिवार को चंदवक, चतुर्थ शनिवार को गौराबादशाहपुर, एसडीएम सदर फरवरी के दूसरे शनिवार को सरायख्वाजा, चतुर्थ शनिवार को बक्शा, मार्च में दूसरे शनिवार सिकरारा, चतुर्थ शनिवार को बक्शा, अप्रैल के दूसरे शनिवार को सिकरारा, चतुर्थ शनिवार को सरायख्वाजा, एसडीएम बदलापुर फरवरी के दूसरे शनिवार को बदलापुर, चतुर्थ शनिवार को सुजानगंज, मार्च में दूसरे शनिवार महराजगंज, चतुर्थ शनिवार को सिंगरामऊ, अप्रैल के दूसरे शनिवार को सुजानगंज, चतुर्थ शनिवार को महराजगंज, एसडीएम मछलीशहर फरवरी के दूसरे शनिवार को मीरगंज, चतुर्थ शनिवार को पवारा, मार्च में दूसरे शनिवार मुंगराबादशाहपुर, चतुर्थ शनिवार को मछलीशहर, अप्रैल के दूसरे शनिवार को मुंगराबादशाहपुर, चतुर्थ शनिवार को मछलीशहर, एसडीएम मड़ियाहूं फरवरी के दूसरे शनिवार को बरसठी, चतुर्थ शनिवार को नेवढ़िया, मार्च में दूसरे शनिवार सुरेरी, चतुर्थ शनिवार को रामपुर, अप्रैल के दूसरे शनिवार को मड़ियाहॅू, चतुर्थ शनिवार को बरसठी में मौजूद रहेंगे। जिन थानों के लिए राजपत्रित अधिकारी नामित नहीं हैं उन थानों में संबंधित राजस्व निरीक्षक, सभी थानों पर भूमि विवादों की सुनवाई व समाधान कराएंगे।