फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने ट्यूबवेल को बोर कराने का दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने नगर पालिका परिषद फेज टू अमृत योजना का निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि इस योजना के तहत 32 किलोमीटर पाइप डाली जा चुकी है, 15 किलोमीटर का काम शेष है। शेष क्षेत्र पूर्व से नगर पालिका परिषद के द्वारा आच्छादित है। एसटीपी परिसर में ही एक नल ट्यूबेल हेतु स्थल का चयन किया गया है, एक अन्य ट्यूबवेल स्थल का बलुवाघाट के पास चयन किया जा रहा है। डीएम ने निर्देश दिया कि स्थल चयनित होने के उपरांत जल्द से जल्द ट्यूबवेल को बोर करके पूर्ण क्षमता से आपूर्ति चालू की जाए। इस अवसर पर एक्सईएन जल निगम निर्माण खंड अंकुर श्रीवास्तव, सहायक अभियंता अरविंद कुमार, जेई सत्य प्रकाश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें