बदलापुर। डीएम डॉ दिनेश चंद्र ने रविवार को देवरिया गांव स्थित पीली नदी पर चल रहे नदी संरक्षण का निरीक्षण करते हुए मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान बगल स्थित प्राचीन शिव मंदिर जीर्णोद्धार का काम भी देखा जहां दोनों कामों में लगे मजदूरों का उत्साह वर्धन किया।
एक सप्ताह पूर्व पीली नदी का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम से ग्रामीणों ने बगल स्थित प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग किया था, जहां उन्होंने जनसहयोग से जीर्णोद्धार का काम शुरू करा दिया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा व क्षेत्रीय विधायक के नेतृत्व में सभी के सहयोग से यह काम चल रहा है। इसके पूर्व यह नदी समाप्त होने के कगार पर पहुंच चुकी थी, लेकिन पुनरोद्धार का काम शुरू होते ही बरसात का पानी भी दिखाई देने लगा साथ ही अब अपने अस्तित्व में आ गई है। इस मौके पर एसडीएम योगिता सिंह उपस्थित रही ।
प्राचीन शिव मंदिर परिसर में किया श्रमदान-जौनपुर। हुसैनाबाद (पक्का पोखरा) मोहल्ले स्थित प्राचीन शिव मंदिर में वार्डवासियों की ओर से श्रमदान (हरित) का कार्य किया गया। इसमें समाज के सज्जन शक्तियों ने बढ़ चढ़कर के हिस्सा लिया। स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम में काशी प्रांत नारी शक्ति प्रमुख डा. रागिनी, निवेदिता, जिला पर्यावरण संयोजक महेंद्र, नगर पर्यावरण संयोजक दीपक, अनिकेश,नगर के प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए। काशी प्रांत के संयोजक कृष्ण मोहन कहा स्वच्छता को जनांदोलन बनाना है समाज की सज्जन शक्तियों को संगठित कर ऐसे समाज का निर्माण करना है जो स्वच्छ, समृद्ध और स्वस्थ हो। हरित श्रमदान कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने अगला हरित श्रमदान माता चौकिया धाम में निश्चित किया है।