जौनपुर। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने जिला महिला अस्पताल में बने एल-2 कोविड हॉस्पिटल का सोमवार को निरीक्षण किया। अस्पताल में लगे आठ वेंटिलेटर, हाई डिपेंडेंसी यूनिट, अस्पताल में बने 100 बेड एवं आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था को देखा। सीएमओ को निर्देश दिया कि जो भी अतिरिक्त खाली स्थान है उसमें 50 बेड की और व्यवस्था की जाए। डीएम ने चौथे तल पर डॉक्टरों को रुकने के लिए की गई व्यवस्था की जानकारी ली। खाना बनाने के लिए एक रूम को किचन के रूप में तैयार करने को कहा। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार से पूछा कि लिफ्ट में अगर कोई व्यक्ति फंस गया तो किस प्रकार से वह सहायता प्राप्त कर सकता है। सीएमओ ने बताया कि किसी कारण से अगर कोई व्यक्ति फंस जाता है तो उसमें 30 सेकंड के बाद अलार्म बज जाएगा, जिससे जानकारी मिल जाएगी की लिफ्ट बंद हो गया है।