फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने मुसहर बस्ती के बच्चों के संग मनाई दीवाली

विज्ञापन
सुजानगंज के कुरावा गांव में बच्चे से फूलझड़ी जलवाते डीएम दिनेश कुमार सिंह। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
सुजानगंज। सुजानगंज क्षेत्र के कुरांव गांव की मुसहर बस्ती में मुख्यमंत्री आवास बन गए हैं। डीएम दिनेश कुमार सिंह शनिवार को बस्ती में बच्चों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे। उन्होंने मिठाइयां और फुलझड़ी वितरित की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुबह पत्नी के साथ बस्ती में पहुंचे। लोगों का हालचाल पूछा और उन्हें मिठाइयों का पैकेट दिया। कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना से मुसहर कालोनी निर्माण करा दिया गया है। इस साल आप अपने नए घर में दिवाली मना रहे हैं, जो खुशी की बात है। आपको जल्द ही पशुपालन और मनरेगा से रोजगार भी उपलब्ध कराया जाएगा। ग्राम प्रधान व गांव के अन्य लोगों से उन्होंने पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा करने की अपील की। बस्ती के पास के खाली स्थान सार्वजनिक आयोजन स्थल बनाने को कहा। खंड विकास अधिकारी नितिन कुमार, चिकित्साधीक्षक डॉ आर डी यादव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें