फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने कोविड जांच का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। डीएम मनीष कुमार वर्मा और एसपी राजकरन नय्यर ने विकासखंड सिरकोनी की ग्राम पंचायत कुद्दुपुर में आरआरटी टीम द्वारा किए जा रहे हैं कोरोना टेस्टिंग एवं किट वितरण कार्य का निरीक्षण किया। प्रभारी आरआरटी ने बताया कि कुल 42 लोगों के टेस्ट किए गए हैं। जिसमें सभी के रिजल्ट निगेटिव आए। एक मरीज का ऑक्सीजन लेवल घटने बढ़ने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती होने के निर्देश दिया। गांव में आए प्रवासी मजदूरों की जानकारी ग्राम प्रधान अशोक कुमार से प्राप्त किया। आशा बहनों को निर्देश दिया कि सभी का कोरोना टेस्ट कराया जाए। कोरोना का लक्षण पाए जाने पर कोरोना किट का वितरण भी किया जाए। इस दौरान कोरोना पॉजिटिव मरीज के घर जाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। निर्देश दिया कि पॉजिटिव रोगी आइसोलेट रहें और किसी के संपर्क में न आएं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को निर्देश दिया कि नियमित रूप से परीक्षण करते रहे। इस अवसर पर तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें