फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आधी रात को समझाने पहुंचे डीएम-एसपी, नहीं मानी बहन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में रात में धरने पर लोगों के साथ बैठी सौम्या बिंद। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मृतक की बहन सौम्या बिंद का धरना शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे डीएम सैमुअल पॉल एन, एसपी कुंवर अनुपम सिंह भी पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने बहन को समझाने की कोशिश की लेकिन, धरने पर बैठी सौम्या ने कहा कि वह कार्रवाई होने तक धरना देती रहेगी।
आजाद बिंद की 1 मई को बरात ले जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में प्रदीप बिंद और भोला राजभर की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित है।
आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में बृहस्पतिवार को मृतक की बहन सौम्या बिंद और ग्रामीण कलेक्ट्रेट में धरना दे रहे हैं। आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन झूठ आश्वासन देकर मामले को शांत करने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

सौम्या का कहना है कि वह भीख मांगकर न्याय की लड़ाई लड़ रही है। रोते हुए यह भी कह रही है कि वह अब थक चुकी है।
इसके पहले बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे डीएम सैमुअल पॉल एन, एसपी कुंवर अनुपम सिंह भी पहुंचे। उन्होंने समझाने की कोशिश किया, लेकिन, धरने पर बैठी सौम्या ने कहा कि वह कार्रवाई होने तक यहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें