फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: डीजे संचालक को मारपीट कर लूट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने बरात से लौट रहे डीजे संचालक की पिटाई कर दो हजार रुपये लूट लिए। भुक्तभोगी के आरोप पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना शुक्रवार रात की है।
विज्ञापन


मुंगराबादशाहपुर के मोहम्मद सेराज शुक्रवार रात थानाक्षेत्र के कुरनी गांव में गई बरात में डीजे बजाने गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि रात लगभग 10:30 बजे बरात से लौटते समय रास्ते में दो बाइक पर सवार पांच मनबढ़ों ने जबरन उनका डीजे वाहन रुकवाकर जेब से दो हजार रुपये लूट लिया। विरोध करने पर लाठी-डंडे और लात-घूंसों से पिटाई की। इसी दौरान सामने से पुलिस की गाड़ी आती देख बदमाश भागने लगे। पुलिस ने मौके से दौड़ाकर दो आरोपियों को पकड़ लिया। शेष तीन अंधेरे में फरार हो गए। एक सिपाही गिरकर घायल भी हो गया। थानाध्यक्ष आशुतोष गुप्त ने बताया कि घटना में शामिल दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें