फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: दीवान ने थाने में खड़ी गाड़ियां कबाड़ी को बेचीं, एसपी ने किया निलंबित, कबाड़ी भी गिरफ्तार

Tue, 11 Jan 2022 12:33 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

एएसपी डा. संजय कुमार ने बताया कि दीवान को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोपी कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।   
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के जलालपुर थाने में खड़ी कुछ गाड़ियों को कबाड़ी को बेचने के आरोप में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने दीवान को निलंबित कर दिया। इस मामले में कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जलालपुर थाने पर लावारिस और दुर्घटनाग्रस्त कई गाड़ियां रखी गई हैं।

विज्ञापन


आरोप है कि थाने पर तैनात दीवान अमरनाथ ने रविवार की रात पिकअप से कुछ गाड़ियों को त्रिलोचन स्थित कबाड़ी के पास भेज दिया था। इसकी जानकारी होने पर थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह पहुंच गए। उन्होंने सभी गाड़ियों को कब्जे में ले लिया।

रात में ही उन्होंने इसकी जानकारी एसपी को दी। एसपी ने दीवान को निलंबित कर दिया। एएसपी डा. संजय कुमार ने बताया कि दीवान को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोपी कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें