मछलीशहर। दियावा महादेव मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए शनिवार को जिले की पर्यटन प्रभारी व जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय पहुंचीं। उन्होंने मंदिर परिसर होने वाले वाले निर्माण कार्य की सूची तैयार की।
प्रभारी पर्यटन व जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय ने ऐतिहासिक, धार्मिक और पौराणिक शिव मंदिर दियाॅवा महादेव के निरीक्षण के दौरान इस स्थल पर बाउंड्रीवाल, मंदिर के आसपास फलोरिंग का कार्य, इंटरलाकिंग टाइल्स, चबूतरा, आरसीसी बेंचेस, हाईमास्ट लाइट, सोलर स्ट्रीट लाइट, साइन बोर्ड, लैंडस्कैपिंग का कार्य कराए जाने की आवश्यकता पाई। उल्लेखनीय हैं कि इस धार्मिक स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए सावन माह में दर्शन करने आए एमएलसी विद्यासागर सोनकर ने पत्र लिखा था। इस मौके पर ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि सर्वेश शुक्ला, अंबुज शुक्ला, मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश मिश्रा, जिलेदार शुक्ल, कमलेश शुक्ला आदि उपस्थित रहे।