शाहगंज नगर में राम मंदिर निर्माण को लेकर 5 अगस्त को दीया जलाने के कार्यक्रम के तहत दीयों की खरीदार?
- फोटो : JAUNPUR
शाहगंज। राम जन्म भूमि के शिलान्यास के अवसर पर बुधवार को शाहगंज नगर का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय होगा। जिसकी तैयारी में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष गीता जायसवाल परिवार के साथ रूपरेखा तय करने में जुटी हैं।
नगर में 180 वर्ष से सीता शृंगार हाट के नाम से लगने वाला चूड़ी मेला की मान्यता रही है कि लंका पर विजय पाने के बाद भगवान राम अयोध्या पहुंचे तो मां जानकी ने श्रृंगार के सामानों की खरीदारी शाहगंज से की थी। जिसके लिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम और मां जानकी का स्थानीय नगर से गहरा रिश्ता है। काफी समय के बाद आस्था के प्रमुख केन्द्र अयोध्या में प्रभु श्रीराम की मंदिर के शिलान्यास के अवसर को ऐतहासिक बनाने के लिए चेयरमैन गीता जायसवाल तैयारियों में जुटी हैं। उन्होंने बताया कि नगर में 11 हजार दियों का वितरण कराया गया है। प्रत्येक हिन्दू घरों में 11 दिए पहुंचाए गए हैं। बुधवार को शिलान्यास के अवसर पर पूरे दिन घरों और नगर की प्रत्येक मंदिरों में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया है। जिसके लिए मंदिरों की सफाई और सजावट का काम किया जा रहा है। शाम के समय घर की छतों और दरवाजे पर दीपक जलाकर दीवाली मनाई जाएगी। पूर्व चेयरमैन व वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश जायसवाल ने बताया कि प्रभु राम मानव जाति में सबके आदर्श हैं। राम मंदिर निर्माण की तिथि ऐतिहासिक दिन होगा। जिसके लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं