फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चेस टूर्नामेंट में दिव्यांशु ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
जेपी इंटरनेशनल स्कूल सुजानगंज में जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन जौनपुर की ओर से एक दिवसीय रैपिड चेस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें 100 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। छह राउंड खेल के दौरान ओपन गेम में दिव्यांशु गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंशुमान तिवारी द्वितीय एवं सिद्धेश सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक डॉ. जयप्रकाश तिवारी ने कहा कि बच्चों को मोबाइल के गेमों से दूर रहकर इस तरह के खेलों पर ध्यान देना चाहिए। एकाग्रता के लिए चेस के जैसा कोई खेल नहीं है। चेस एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी आलोक यादव तथा आर्बेटर राघवेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में खेल संपन्न हुआ। आयोजन अभिषेक मिश्रा ने किया। इस मौके पर डॉ. विनय कुमार त्रिपाठी, एसआई मंजीत कुमार, सचिन कुमार, दिनेश कुमार, नवीन कुमार, जितेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन पीसी मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें