शाहगंज। दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप विवाहिता ने लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि पति ने सऊदी अरब से लौटने के बाद उसे छोड़ दिया और डाक व फोन से तलाक दे दिया। पीड़िता ने गर्भावस्था के दौरान मारपीट से गर्भस्थ शिशु की मौत होने का भी दावा किया है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति, सास-ससुर सहित नौ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
अरंद गांव निवासी अरीबा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह 19 मई 2023 को बक्शा थाना क्षेत्र के सदरुद्दीनपुर मोहल्ले की दक्षिण पट्टी निवासी तजरेयान उर्फ मोहम्मद सोनू से हुआ था। संवाद