सुइथाकला। सुइथाकला के ग्राम पंचायत पूरा असालत खां गांव में आवास योजना में अनियमिततता का मामला उजागर हुआ है। अपात्र से 1.10 लाख रुपये की रिकवरी होनी थी, उसने एक कमरे की जगह तीन कमरों का मकान बना लिया। परियोजना निदेशक को जहां अपात्र से रिकवरी करनी थी। उन्होंने आईजीआरएस पर झूठी रिपोर्ट लगा दी। इसके बाद अपात्र ने आवास योजना में एक कमरे के मकान के बजाए तीन कमरों का घर बना लिया। नियमों की अनदेखी के कारण अपात्र को पात्र बनाकर आवास का लाभ दे दिया गया। इसके पूर्व में लाभार्थी से 1.10 लाख रुपये की वसूली का आदेश भी दिया गया था। अपात्र मकान बना कर रह रहा है, वसूली आज तक नहीं हुई।
सुइथाकला के पूरा असालत खां निवासी अयूब को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया है। पूर्व बीडीओ की जांच में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत यह अपात्र था। इसे 1.10 लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया गया। मामला पकड़ में आने के बाद 12 जुलाई 2023 को अयूब को नोटिस भी दी गई थी। इसमें कहा गया कि गलत तरीके से आवास की धनराशि प्राप्त करना सरकारी धन का दुरुपयोग है। अत: नोटिस के तहत तीन दिन के अंदर धनराशि नेफ्ट द्वारा नोडल खाता में जमा करें, अन्यथा सरकारी धनराशि का अपहरण करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस मामले में तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी को नोटिस भी दी गई थी। इसके बाद भी परियोजना निदेशक ने अपनी जांच में अपात्र को पात्र दिखा दिया। शिकायतकर्ता सुइथाकला के पूरा असालत खां निवासी वसीर अहमद ने कहा कि परियोजना निदेशक ने अपात्र को पात्र बताकर आईजीआरएस पर झूठी रिपोर्ट लगा दी है। आवास योजना में मानक के विपरीत मकान बना लिया है।
.............................................
वर्जन ...
अपात्र को पात्र बनाकर पीएम आवास देने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। पूर्व के अधिकारी ने जो रिपोर्ट लगाई हैं, उसको दिखवाते हैं। अभी मैं नया हूं। डीएम से शिकायत हुई होगी तो डाक से मामला मेरे पास आया तो जांच कराई जाएगी।
- कृष्ण करुणाकर पांडेय, परियोजना निदेशक।