फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपोषण के खिलाफ जंग में प्रदेश में जनपद रहा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कुपोषण के खिलाफ मार्च में चले पोषण पखवारा अभियान में जिला प्रदेश में अव्वल है। इस अभियान के तहत जनपद भर में आयोजित कार्यक्रमों से नौनिहालों की दशा सुधारने के साथ ही नई दिशा भी मिली। केंद्र सरकार के साथ ही राज्य सरकार की कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने के मंशा को फलीभूत करते हुए प्रथम स्थान पर आने के बाद जिले में कुपोषण के खिलाफ जारी जंग को नई रफ्तार मिली है। पोषण पखवारा अभियान के तहत एक लाख दो हजार 526 स्थानों पर आयोजित हुए कार्यक्रमों में 33 लाख 13 हजार 601 ने सहभागिता निभाई, जिसमें चार लाख एक हजार 290 पुरुष, व छह लाख 73 हजार 644 महिलाएं सहित आठ लाख 43 हजार 603 बच्चे व 13 लाख 83 हजार 726 किशोरियां शामिल हुईं, जिसमें समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर अन्नप्रासन, गोदभराई व बच्चों की वजन कराया गया। साथ ही विभिन्न स्थानों पर सुपोषण को लेकर कई तरह के जागरूकता कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया था। इस अभियान में बाल विकास परियोजना के अलावां शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास विभाग, पंचायती राज, उद्यान व कृषि समेत कई विभागों शामील रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें