फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जिला पंचायत अध्यक्ष ने 365 परियोजनाओं का किया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत जौनपुर की ओर से जिला निधि से कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह का 139.97 लाख की लागत से कायाकल्प किया गया। जिसमें 325 कुर्सिया, सेंट्रलाईज एसी, एलईडी टीबी, साउण्ड प्रूफ हाल बनाया गया है।
विज्ञापन

उच्चीकृत ऑडिटोरियम का लोकार्पण मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला धनंजय सिंह, एमएलसी बृजेश कुमार सिंह प्रिन्सु ने किया। इसके पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व एमएलसी का अपर मुख्य अधिकारी ने स्वागत किया।
आडिटोरियम के लोकार्पण के साथ जनपद के सार्वांगीण विकास के लिए जिला पंचायत द्वारा 15 वें वित्त, पंचम राज्य वित्त आयोग योजना एवं जिलानिधि से स्वीकृत सीसी, इण्टरलाकिंग, लेपन, मरम्मत, पुलिया निर्माण, सरोवर निर्माण, नाला व नाली निर्माण, सीमा सूचक द्वार, सामुदायिक शौचालय, हाईमास्ट लाईट स्थापना आदि 6720.66 लाख की लागत से बने 365 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष श्रीकला धनंजय सिंह सिंह ने कहा कि जिला पंचायत द्वारा जिले में मॉल का निर्माण कराया जाएगा। मॉल के माध्यम से जिला पंचायत की आय में वृद्धि होगी। वही जनपद वासियों को मनोरंजन के लिए थियेटर व दुकानें आदि सुविधाएं मिलेगी।
इस मौके पर क्षेत्र पंचायत प्रमुख सत्येन्द्र सिंह, सिकरारा के संजय सिंह, महराजगंज के विनय सिंह, बक्शा मनोज यादव, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार यादव, दिनेश तिवारी आदि मौजूद रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला धनंजय सिंह ने ऑडिटोरियम में उपस्थित एमएलसी, प्रमुख, सदस्य एवं अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें