फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दूल्हे के हत्यारोपियों को शरण देने पर जिला पंचायत सदस्य समेत 8 गिरफ्तार

विज्ञापन
दूल्हा हत्याकांड: आरोपियों को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी। पुलिस विभाग
विज्ञापन
खेतासराय (जौनपुर)। दूल्हे आजाद बिंद (25) की सरेराह गोली मारकर हत्या के मामले में नामजद 25-25 हजार रुपये के इनामी आरोपियों प्रदीप बिंद, रवि यादव और भोले राजभर को शरण देने और उन्हें भगाने में मदद करने वाले जिला पंचायत सदस्य शोले राजभर सहित आठ आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आठों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह के मुताबिक सोंगर गांव मोड़ के कब्रिस्तान के पास आरोपियों को शरण दी गई थी। पुलिस की जांच से पता चला कि दूल्हे की हत्या के बाद आरोपी आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के चिकसावा निवासी प्रदीप बिंद, खेतासराय थाने के सोंधी निवासी रवि यादव और सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के जपटापुर निवासी भोले राजभर ने मददगारों से संपर्क साधा। एकजुट होकर मनेछा निवासी रामजीत बिंद, यूनुसपुर निवासी आदित्य गौतम, सोंधी निवासी कमलेश यादव, तरसावां निवासी गुलशन राजभर, साहिल राजभर, सचिन राजभर, जपटापुर निवासी जिला पंचायत सदस्य शोले राजभर और संदहां निवासी बृजमोहन बिंद का नाम सामने आया। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ हत्यारोपियों को शरण देने, उन्हें बचाने, सरकारी काम में बाधा डालने, अपराध के लिए उकसाने, झूठी जानकारी प्रस्तुत करने, जांच में सहयोग न करने, गलत जानकारी से जांच प्रभावित करने सहित अन्य मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं। जल्द खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें