फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, मिली भारी कमियां जताई नाराजगी, कमियों को दूर करने के निर्देश दिए

Tue, 29 Oct 2024 06:15 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर के जिलाधिकारी  डा.दिनेश चंद्र ने कलेक्ट्रेट परिसर के रिकार्ड रूम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान भारी कमियां मिली। सीसीटीवी न होने पर नाराजगी व्यक्त की और जल्द से जल्द कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
औचक निरीक्षण के दौरान कार्यशैली का जायजा लेते जौनपुर डीएम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिलाधिकारी डा.दिनेश चंद्र द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित प्रतिलिपि अनुभाग राजस्व अभिलेखागार (रिकार्ड रूम) का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अव्यवस्थित पत्रावलियों का रख-रखाव, टूटे फर्नीचर, साफ-सफाई न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और तत्काल व्यवस्था ठीक कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन




जिलाधिकारी ने रिकार्ड रूम में सीसीटीवी न होने पर भी कड़ी नाराजगी व्यक्त की और तत्काल लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दो दिन के भीतर सभी व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। उन्होंने लंबित नकल के संबंध में जानकारी ली, जिसमें आकड़े अद्यतन पाए गए।
विज्ञापन


इसके बाद जिलाधिकारी ने विकास भवन स्थित कार्यालय दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण विभाग का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने करीब चार हजार आवेदन पत्र पर आधार सीडिंग नहीं होना पाया, जिसपर उन्होंने कडी़ नाराजगी व्यक्त की।

निर्देश दिया कि 36 घंटे के भीतर सभी आवेदनों पर आधार सीडिंग कराते हुए अवगत कराए। इसके साथ ही उन्होंने पेंशन लाभार्थियों के संदर्भ में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बताया कि 25 अक्तूबर 2024 को प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आधार प्रमाणीकरण हेतु लंबित आवेदनों को निस्तारित करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन


जिसके सापेक्ष आज की तिथि तक निस्तारित आवेदनों की संख्या कम पाई गई, जो कि बेहद खेदजनक है जिस पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हए दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी को सख्त निर्देश दिया। कहा कि जिला विकास अधिकारी के सहयोग से आधार प्रमाणीकरण कार्य को शीघ्र संपादित कराना सुनिश्चित करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें