फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जनपद स्तरीय पाक-कला प्रतियोगिता, संतरा देवी ने जीता प्रथम पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में सोमवार को जनपद स्तरीय पाक-कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय गुरैनी शाहगंज की संतरा देवी ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। द्वितीय पुरस्कार इंगलिश मीडियम प्राथमिक स्कूल चकताली सिरकोनी की मीना गौड़ और तृतीय पुरस्कार कंपोजिट विद्यालय आदर्श केराकत की निशा देवी को मिला। प्रतियोगिता में सभी रसोइयों को विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई सामग्री का उपयोग कर मध्याह्न भोजन (एमडीएम) बनाने के निर्देश दिए गए। रसोइयों ने निर्धारित मेन्यू रोटी और सब्जी को अपने-अपने ढंग से स्वादिष्ट बनाने का प्रयास किया। निर्णायक मंडल ने भोजन का मूल्यांकन कर अंक प्रदान किए। प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता को क्रमशः 3,500, 2,500 और 1,500 रुपये एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। अन्य 27 रसोइयों को 300 रुपये का सांत्वना पुरस्कार और सभी रसोइयों को 300 रुपये यात्रा भत्ता दिया गया। इसके अलावा, विनीत सेठ की ओर से 30 रसोइयों को साड़ी पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र और सीडीओ ध्रुव खाडिया ने निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वस्थ भोजन से शरीर को स्वच्छ रखा जा सकता है और ऐसी स्थिति में विद्यालय स्तर पर रसोइयों का उत्तरदायित्व एवं महत्व और बढ़ जाता है। समन्वयक एमडीएम अरुण कुमार मौर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. गोरखनाथ पटेल, मनोज कुमार जायसवाल (मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी), मंजूलता कुमारी वर्मा (प्रधानाचार्य जीजीआईसी), डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. नीतू शुक्ला (सीएचसी शाहगंज), और विजय उपाध्याय शामिल रहे। संचालन दीपा शुक्ला, प्रियंका मिश्रा और ज्योति श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें