विभिन्न मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने दूसरे दिन शुक्रवार को जिला चिकित्सालय पर गेट मीटिंग के बाद प्रदर्शन किया।
इस मौके पर केंद्रीय कर्मचारियों की भांति सभी भत्तों में राज्य कर्मियों को समानता प्रदान करने, नई पेंश व्यवस्था समाप्त कर पुरानी लागू करने आदि मांगों को पूरा करने के लिए आवाज बुलंद की गई।
साथ ही मांगों को लेकर 23 जुलाई को होने वाली रैली को सफल बनाने की अपील की गई। इस मौके पर जिलामंत्री सीबी सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, अजय सिंह, मोराली सिंह, लालती, श्यामा सिंह, गीता सिंह, कमला पाल,आशा देवी, महालक्ष्मी वर्मा, चंद्रशेखर सिंह आदि रहे।