फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जिले को मिली दो नई बसें, महाकुंभ की यात्रा हुई आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
महाकुंभ के लिए बड़ी संख्या में रोडवेज बसें प्रयागराज के लिए चलाई जाएंगी। अन्य मार्गों पर बसों के अभाव में यात्रियों को परेशानी न हो, इसके मद्देनजर डिपो को दो नई बसों की सौगात मिली है। ये बसें जौनपुर-वाराणसी-खुटहन के रास्ते कानपुर तक चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

जौनपुर डिपो में निगम की और अनुबंधित मिलाकर कुल 80 बसों का संचालन विभिन्न मार्गों पर किया जा रहा था। छह बसें नीलाम होने से वर्तमान में 74 बसों का संचालन किया जा रहा है। दो नई बसें मिल जाने से अब कुल बसों की संख्या 76 हो जाएगी।
नई बसें कानपुर के लिए चलाई जाएंगी। कुंभ के दौरान इन बसों को प्रयागराज तक चलाया जाएगा। वर्तमान में प्रयागराज के लिए 12 रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

कुंभ के लिए 25 और बसों को भगवा रंग में तैयार किया जा रहा है।
डिपो के अधिकारियों के मुताबिक अगले माह से कुंभ के लिए जिले के विभिन्न स्थानों से बसें लगाई जाएंगी, जिसकी सूची तैयार की जा रही है। नई बसों को मुख्यालय से जौनपुर लाने के लिए चालकों को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें