जिले के चिकित्सक आज रहेंगे हड़ताल पर
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। राजस्थान के दौसा जिले में प्रख्यात महिला विशेषज्ञ डा. अर्चना शर्मा की आत्महत्या के विरोध में जिलेभर के सभी चिकित्सक शनिवार को हड़ताल पर रहेंगे। किसी भी मरीज को नहीं देखेंगे। विरोध करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। आईएमए संघ के डाक्टरों ने यह फैसला राष्ट्रीय इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर लिया है। आईएमए अध्यक्ष डा. एनके सिंह के मुताबिक संघ से जुड़े सभी चिकित्सक शनिवार को मरीज नहीं देखेंगे। राष्ट्रीय और प्रदेश इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर चिकित्सक दिन में 12 बजे आईएमए भवन में बैठक कर राजस्थान की घटना पर विरोध जताते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेगे।
जितेंद्र