क्षेत्र के राजकीय बीज भंडार रामनगर पर मंगलवार को मिलेट्स योजना के तहत किसानों में मोटे अनाज के रूप में रागी और मूंग के बीजों का वितरण किया गया। वितरण कार्य का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेशचंद्र तिवारी के हाथों कराया गया।
डॉ. तिवारी ने सरकार के मिलेट्स योजना की सराहना करते हुए किसानों को मोटे अनाज से होने वाले फायदों को गिनाया। भंडार प्रभारी ऋषिकेश गौतम व किसान सहायक श्रीप्रकाश उपाध्याय ने किसानों के बीच में मोटे अनाज के रूप में 19 पैकेट रागी व 80 पैकेट मूंग के बीजों के मिनी किट का वितरण किया गया। इस दौरान रवीर विक्रम सिंह, सौरभ सिंह, वीरेंद्र गुप्ता, आलोक पांडेय, अशोक अग्रहरि आदि किसान मौजूद रहे।