फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: हर महीने 50 हजार रुपये कमाने की शर्त से परेशान प्रेमी ने गोमती में लगाई छलांग

विज्ञापन
गोमती में डूबा... सुन्दरम मौर्य, फाइल फोटो
विज्ञापन
जौनपुर। प्रेम संबंध में शादी के लिए हर महीने 50 हजार रुपये कमाने की शर्त रखे जाने से परेशान 22 वर्षीय युवक ने रविवार रात शाही पुल से गोमती नदी में छलांग लगा दी। सोमवार तक 18 घंटे बीतने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका था। पुलिस गोताखोरों की मदद से नदी में उसकी तलाश करा रही है। युवक के पिता ने पुलिस पर खोजबीन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के गोपालापुर गांव निवासी सुंदरम मौर्या के पिता रहित मौर्या ने बताया कि उनके बेटे का सिपाह थाना क्षेत्र की एक युवती से करीब एक साल से प्रेम संबंध था। पिता का आरोप है कि युवती ने सुंदरम से कहा था कि हर महीने 50 हजार रुपये कमाकर देने पर ही वह उससे शादी करेगी।
विज्ञापन

सुंदरम के भाई शिवम मौर्या ने भी बताया कि युवती उस पर पैसे कमाने का दबाव बनाती थी। ऐसा नहीं करने पर किसी दूसरे युवक से शादी करने की बात कहती थी। परिवार के मुताबिक, सुंदरम काम की तलाश में था। वह दोस्तों और घरवालों से रोजगार के बारे में पूछता रहता था। परिजनों का कहना है कि युवती के घरवालों को दोनों के संबंध की जानकारी थी, लेकिन वे कभी उनसे मिलने नहीं आए। रविवार देर रात सुंदरम घर से निकला था। रात 11 बजे उसने कोतवाली क्षेत्र के शाही पुल से गोमती नदी में छलांग लगा दी। इसके बाद से उसकी तलाश की जा रही है। शहर कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें