फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बेटी को घर में रखने को लेकर विवाद, भाई ने भाई को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
तेजीबाजार। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर शाम बेटी को घर में रखने को लेकर भाई ने भाई की पिटाई कर दी। मारपीट में सात माह की गर्भवती महिला भी घायल हो गई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। जनौर गांव निवासी सन्हे व अग्रेज दोनों सगे भाई हैं। सन्हे ने तीन साल पहले दूसरी शादी कर ली है। पहली पत्नी से एक 16 वर्षीय बिटिया है। दूसरी पत्नी एक वर्ष से सौतेली बेटी को प्रताडि़त कर रही थी। उसने पति से कहा कि बेटी को घर से निकाल दें। इस पर छोटे भाई अग्रेज ने मंगलवार को गांव वालों को मध्यस्थता के लिए पंचायत बुलाई। पंचायत में सन्हे ने कहा कि हम बिटिया को अपने घर में नहीं रखेंगे। इस पर अग्रेज ने कहा कि वो बेटी को घर से बाहर नहीं जाने देंगे। बोले, बिटिया मेरे हिस्से में रहेगी। आरोप है कि इसी बात को लेकर देर रात सन्हे ने लाठी-डंडे से अग्रेज की पिटाई कर दी। मारपीट में अग्रेज की पत्नी रुबीना भी घायल हो गई है। रुबीना सात माह की गर्भवती है और मारपीट में चोटिल हो गई। उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। शनिवार को अग्रेज ने घटना की लिखित सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, मामला पारिवारिक है। इसे सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें