फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदाई को लेकर दंपत्ति में विवाद, पुलिस के पहुंचने पर भागा पति

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के आरा गांव में ससुराल जाने से एक पत्नी ने मना किया तो पति मासूम बेटी को लेकर जाने लगा। इस बात पर विवाद होने लगा तो किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने पर युवक बेटी को गांव में ही छोड़कर चला गया।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के आरा गांव की रहने वाली एक युवती की शादी खुटहन के निवासी युवक से हुई है। कुछ दिन से युवती अपने मायके में रहती है। उनकी चार साल की एक बेटी भी है। दोनों पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद भी चल रहा है।
शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे युवक अपने ससुराल आरा गांव पहुचा। पत्नी को विदा कराने की बात कहने लगा। पत्नी ने जाने से इनकार कर दिया कर दिया तो वह पुत्री को लेकर जाने लगा। पत्नी ने डायल 112 पर फोन कर दिया। मौके पर पुलिस के पहुंचते हीयुवक बेटी को छोड़कर फरार हो गया। थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें