फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त में कोल्डड्रिंक न देने पर विवाद, दुकानदार की पिटाई..

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के पूरनपुर गांव में मुफ्त में कोल्डड्रिंक न देने पर मनबढ़ों ने दुकानदार की पिटाई कर दी। धारदार हथियार से हमले के दौरान फायरिंग का भी आरोप है।
विज्ञापन

पूरनपुर गांव में श्यामजीत यादव की चायपान और कोल्डड्रिंक की दुकान है। बृहस्पतिवार की देर शाम दुकान पर श्यामजीत की पुत्री शालू बैठी थी। तभी पट्टीदारी का एक युवक दुकान पर पहुंचा और शालू से कोल्डड्रिंक की मांग की। शालू ने बिना पैसा लिए कोल्ड ड्रिंक देने से इंकार किया तो युवक ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। कुछ देर बाद जब श्यामजीत दुकान पर पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी हुई। श्यामजीत ने आरोपी युवक की पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध होकर युवक कुछ दबंगों को लेकर मंदिर के पास पहुंचा। फोन कर श्यामजीत को वहां बुलाया और पिटाई कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने फायरिंग भी की। हालांकि पुलिस ने फायरिंग की बात से इंकार किया है। मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है। मारपीट में श्यामजीत को पैर व सिर में गंभीर चोट आई। उसे घायलावस्था में सीएचसी केराकत ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि फायरिंग की बात गलत है। हा मारपीट हुई है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें